Tuesday, October 8, 2013

नेता जी के चेहरे पर तनाव आया ,
लगता है देश में चुनाव आया |
मतदाता की पंसद नापंसद का ख्याल कर,
न्यायपालिका का फरमान है आया |
वोटिंग मशीन का अब एक बटन ,
जनता जनार्दन के मन का आया|
नेता जी के चेहरे पर तनाव आया ,
लगता है देश में चुनाव आया |
नेता जी के चेहरे पर तनाव आया ,
लगता है देश में चुनाव आया |
दागी मंत्री,अपराधी,गुंडे ,
देश को तोड़ने वाले झंडे-मुंडे|
गाज गिरेगी इन सब पर भी ,
इसका भी आदेश है आया |
नेता जी के चेहरे पर तनाव आया ,
लगता है देश में चुनाव आया |
आते रहे,करते रहे सालों मनमानी ,
जनता के दुःख-दर्द की नित-नई कहानी|
जनतंत्र की पीठ पर दे गए नयी निशानी
जनमन की कष्टों की हो गई जुबानी |
नेता जी के चेहरे पर तनाव आया ,
लगता है देश में चुनाव आया |

          
                              शंकर गोयल 
                          shankar.pithora@gmail.com 
                         MOBILE NO.-9424235208

No comments:

Post a Comment